फतेहपुर में घास काटने गई महिला की हत्या
फतेहपुर थाना क्षेत्र के लोधवे गांव में घास काटने गई एक महिला की हत्या कर दी गई। परिजनों द्वारा खोजबीन के दौरान रात 9:30 बजे लोधवे पहाड़ी के पीछे मुड़हर के पास झाड़ी में महिला का शव फेंका मिला। पुलिस ने देर रात शव को कब्जे लेकर थाना ले आई।
मिली जानकारी के अनुसार लोधवे गांव निवासी कैलास यादव की 50 वर्षीय पत्नी पार्वती देवी गुरुवार की सुबह नौ बजे घास काटने के लिए घर से निकली थी। जब वह दोपहर तक घास लेकर घर नहीं लौटी तो उसके परिजन बेचैन हो गए और उसे खोजबीन में जुट गए। इस दौरान रात साढ़े नौ बजे महिला का शव गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर पहाड़ी के पीछे मुड़हर के पास जंगल में एक झाड़ी में महिला का शव पड़ा मिला। इधर, घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाते ही अपर थानाध्यक्ष उमेश पासवान पुलिस बल के साथ रात साढ़े दस बजे घटना स्थल की ओर रवाना हो गए। सड़क मार्ग नहीं रहने कारण पुलिस को लोधवे में ही वाहन खड़ी कर डेढ़ किलोमीटर जंगल के रास्ते पैदल चलकर घटना स्थल तक पहुंचना पड़ा। पुलिस ने देर घटना स्थल से महिला का शव को कब्जे लेकर थाना ले आई। घटना के कारणों का अबतक पता नहीं चल सका है।