Add

  • BREAKING NEWS

    12 अक्टूबर 2019 को अवर प्रादेशिक नियोजनालय गया में जॉब कैंप का आयोजन

    प्रतिनिधि (गया) आगामी 12 अक्टूबर को गया अवर प्रादेशिक नियोजनालय में सिद्धार्था ट्रैक्टर्स, गया के द्वारा जॉब कैंप का आयोजन करवाया जा रहा है। इस कैंप में वर्ग 8 वीं से लेकर स्नातक तक के युवाओं को जॉब दिया जाएगा। आयु न्यूनतम 18 वर्ष तथा अधिकतम 50 वर्ष होगा। गया में होने वाले इस कैंप की जानकारी अवर प्रादेशिक नियोजनालय गया के सहायक निदेशक भरत जी राम द्वारा दी गई।

    यह कैंप दिनांक 12 अक्टूबर 2019 को सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक अवर प्रादेशिक नियोजनालय गया में संचालित रहेगा। इस कैंप में कुशल युवा कार्यक्रम के छात्र के अलावे अन्य युवा भी भाग ले सकेंगे निदेशक भरत जी राम ने जिले के युवाओं से अपील किया है है कि अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर रोजगार पाएं। इस कैंप में सेल्समैन की बहाली होगी जो कि गया के विभिन्न प्रखंडों में कार्य करें पाएंगे। वेतन 5000 प्रति  माह के अलावे प्रोत्साहन राशि, वाहन खर्च एवं खाना भी कंपनी की तरफ से दिया जाएगा।

    Ads

    Bottom ads