Add

  • BREAKING NEWS

    सौहार्द्र की स्वस्थ परिपाटी को रखें कायम : डीएम ( गया )

    गया (प्रतिनिधि) डीएम अभिषेक सिंह ने गया जिला के लोगों से अपील की है कि शांति बनाए रखें, किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि यदि सोशल मीडिया पर कोई अफवाह फैलाया जाता है तो उसकी सूचना तुरंत अपने नजदीक के थाना को दें।
    डीएम श्री सिंह ने कहा कि जिले की स्थिति शांतिपूर्ण एवं पूर्णतया नियंत्रण में है। विगत दिनों में जो घटनाएं घटी हैं उसके लिए अनुसंधान जारी है, दोषियों को चिह्नित किया गया है और कार्रवाई भी की गई है, जो शेष बचे हैं उनको भी चिह्नित किया जा रहा है। जो भी दोषी हैं उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने कहा कि गया जिला में सांप्रदायिक सौहार्द्र की स्वस्थ परिपाटी रही है। यहां सभी समुदाय के लोग मिलजुल सभी त्यौहारों को मनाते हैं। इसे बनाए रखें। यदि कोई व्यक्ति इस स्वस्थ परिपाटी को बिगाड़ने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Dhananjay Sinha
    9304612287

    Ads

    Bottom ads