आर पी एस इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने बनाया दीपावली के अवसर पर रंगोली
आर पी एस इंटरनेशनल स्कूल पाकरडीह के बच्चों ने दीपावली के शुभ अवसर पर विद्यालय में अपने अपने कक्षा को रंगोली बना कर सजाया।
विद्यालय की प्रचार्या संगीता प्रसाद ने सभी छात्र छात्राओं का मुँह मीठा करवा कर दीपवाली, भाईदूज और छठ पर्व की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रचार्या संगीत प्रसाद, शिक्षक नदीम अनवर, प्रिय जैन, गोविंद मिश्रा आदि विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों को शुभकामनाएं दी।
