शनिवार को डीएम ने शहर के साथ गांव-देहात के लोगों से दीपावली में मिट्टी के दीपक जलाने की अपील की।
इस दीपावली जलाएं मिट्टी के दीपक
```
इस दीपावली मिट्टी के दीपक जलाएं। यह पर्यावरण के साथ-साथ कई तरह से लाभकारी है। बाजार में इस बार मिट्टी के दीपक के बिक्री भी खूब हो रही हैं। यह कहना है जिलाधिकारी अभिषेक सिंह का। शनिवार को डीएम ने शहर के साथ गांव-देहात के लोगों से दीपावली में मिट्टी के दीपक जलाने की अपील की। शनिवार की शाम डीएम ने अपने बच्चों के साथ बाजार में फुटपाथी दुकानदार से मिट्टी के सैकड़ों दीपक की खरीदारी की। उन्होंने कहा कि दीपावली के अलावा जब भी जरूरत महसूस हो मिट्टी के दीपक का उपयोग करें। दीपावली के मौके पर लाखों दीपक की बिक्री से स्थानीय प्रजापति समाज के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा। दीपक की मांग बढ़ेगी तो कुम्हार समाज का पुश्तैनी धंधा की ओर रूझान बढ़ेगा। उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी पारिवारिक स्थिति ठीक होगी।```