Add

  • BREAKING NEWS

    छठ में छुट्‌टी के लिए पुलिसकर्मियाें से कराया जा रहा अजीब वादा

    पटना .छठ को लेकर छुट्‌टी चाहिए तो शपथ पत्र भरिए। इसमें यह लिख कर भी देना है कि 'झूठ बोल कर छुट्‌टी लेने पर मेरे परिवार पर घोर विपत्ति आ जाए।'… ऐसे ही एक शपथ पत्र (दारोगा का हस्ताक्षरयुक्त) के वायरल होने पर बुधवार को महकमे में खलबली मच गई। दरअसल यह समस्तीपुर जिले से जुड़ा मामला है। वहां छठ में छुट्‌टी पर जाने वाले सिपाही या अफसरों से शपथ पत्र भरवाए जा रहे हैं।

    उन्हीं पुलिसकर्मियों को छुट्‌टी दी जा रही है, जो खुद पूजा-व्रत करते हैं। इसको लेकर बाकायदा शपथ पत्र भरवाए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक एक दिन पहले जिलास्तरीय मीटिंग में लिए गए निर्णय के बाद शपथ पत्र भरवाने की प्रक्रिया शुरू हुई है। इसकी सच्चाई सामने आने पर पुलिस मुख्यालय ने नाराजगी जताते हुए समस्तीपुर के एसपी से 24 घंटे में रिपोर्ट मांगी है।


    इधर, बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने कहा कि आस्था से खिलवाड़ उचित नहीं है। वहीं एडीजी मुख्यालय जितेंद्र कुमार बोले- शपथ पत्र की भाषा आपत्तिजनक व अमान्य है। त्योहारी मौसम को देखते हुए पुलिसकर्मियों की छुट्टी पर 25 अक्टूबर से 4 नवंबर तक रोक लगी है।



    Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
    Strange promise being made by policemen for leave in Chhath


    from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36hq6G6
    via IFTTT

    Ads

    Bottom ads