Add

  • BREAKING NEWS

    कुडनकुलम परमाणु संयंत्र पर साइबर अटैक हुआ, एनपीसीआईएल का दावा- रिएक्टर पूरी तरह सुरक्षित

    नई दिल्ली. सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी न्यूक्लियर पॉवर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआईएल) ने यह माना कि कुडनकुलम न्यूक्लियर पावर प्लांट के कंप्यूटरों पर मालवेयर अटैक किया गया। उसने कहा कि हालांकि इससे प्लांट के सिस्टम को कोई प्रभाव नहीं हुआ और रिएक्टर पूरी तरह सुरक्षित है। एनपीसीआई ने बुधवार को आधिकारिक बयान में कहा कि एनपीसीआई की सिस्टम में मालवेयर पाए जाने की बात सही है। यह मामला 4 सितंबर 2019 को सामने आया था और इसके बाद कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (सीईआरटी-इन) को इसकी जानकारी दी गई।

    उसने बताया कि मामला सामने आने के बाद परमाणु ऊर्जा विभाग के विशेषज्ञों ने तत्काल इसकी जांच की। इसमें यह सामने आया कि संस्थान के एक यूजर के सिस्टम में मालवेयर पाया गया और उसका सिस्टम प्रशासनिक उद्देश्य के लिए इंटरनेट नेटवर्क से जुड़ा था। इसमें कहा गया, “यह सिस्टम संस्थान के महत्वपूर्ण आंतरिक नेटवर्क से अलग है। नेटवर्क पर लगातार नजर रखी जा रही है। जांच में यह पता चला कि प्लांट का कोई भी सिस्टम प्रभावित नहीं हुआ है।”

    संयंत्र का सिस्टम बाहरी नेटवर्क से जुड़ा नहीं होता: अधिकारी

    इससे पहले, एनपीसीआई ने मंगलवार को कहा था कि न्यूक्लियर पावर प्लांट कंट्रोल सिस्टम पर किसी भी तरह का साइबर अटैक संभव नहीं है। कुडनकुलम न्यूक्लियर पावर प्लांट के प्रशिक्षण अधीक्षक और सूचना अधिकारी आर रामदॉस ने कहा था कि सोशल मीडिया पर साइबर हमले की जिस प्रकार की खबरें आ रही है वह निराधार है। उन्होंने स्पष्टीकरण दिया कि कुडनकुलम और अन्य परमाणु संयंत्र का कंट्रोल सिस्टम किसी अन्य हार्डवेयर या सॉफ्टवेयर से स्वतंत्र रूप से काम करता है और यह किसी भी बाहरी साइबर नेटवर्क से जुड़ा नहीं होता है।

    ईरान के परमाणु संयंत्र के सिस्टम पर साइबर हमला हुआ था

    परमाणु ऊर्जा विभाग के पूर्व सचिव आर. के. सिन्हा ने कहा कि संयंत्र के संचालन में शामिल सिस्टम पूरी तरह से स्वतंत्र हैं और कभी भी किसी अन्य सिस्टम या इंटरनेट से नहीं जुड़े हैं। तमिलनाडु का कुडनकुलम परमाणु संयंत्र भारत और रूस का संयुक्त उद्यम है। इसकी दो इकाईयों से 1000 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जाता है। पिछले साल ही ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र के सिस्टम पर स्टक्सनेट नाम वायरस ने हमला किया था। इसके लिए ईरान ने इजरायल पर आरोप लगाया था।

    DBApp



    आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
    तमिलनाडु के तिरुनवेली जिला स्थित कुडनकुलम परमाणु संयंत्र।- (फाइल फोटो)


    from Dainik Bhaskar /national/news/npcil-says-cyber-attack-on-kudankulam-nuclear-plant-happen-01675883.html

    Ads

    Bottom ads