Add

  • BREAKING NEWS

    कलश यात्रा के साथ लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का सुरुआत

    गया जिला के ईमामगंज प्रखण्ड के नेहूटा पहाड़ी पर पांच दिवसीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। आज बुधवार की सुबह कलश यात्रा के साथ इस यज्ञ का सुभारम्भ किया गया। नेहूता पहाड़ के महंत श्री देवकुमार स्वामी जी एवं यज्ञ के आचार्य श्री श्री १०८ वेंकटेश्वर स्वामी जी महाराज के मंत्रोच्चारण के उपरांत सैकडों माता, बहने एवं पुरुषों ने कलश में जलभरी कर यज्ञ स्थल तक पहुचाया।

    पूर्व भाजपा अध्यक्ष मनोज शर्मा ने बताया की ये पांच दिवसीय महायज्ञ कल अग्नि प्रज्वलित होने के साथ प्रारम्भ हीग और 13 अक्टूबर 2019 को  पूर्णाहुति होगी। इस दौरान रोज सन्ध्या में प्रवचन एवं रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। यज्ञ के प्रसाद हेतु रोजाना भंडारे का भी प्रबन्ध किया जा रहा है।

    इस अवसर पर आए मुख्य अतिथि औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र के संसद सदस्य सुशील कुमार सिंह ने उपस्थित हजारों जनता के मांग पर नेहुटा पहाड़ के मंदिर प्रांगण में एक विवाह भवन देने का वादा किया। इस मौके पर सांसद सुशील कुमार सिंह के साथ साथ भाजपा जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल स्वामी, ईमामगंज पूर्वी मण्डल भाजपा अध्यक्ष विनोद सिंह, पश्चिमी ईमामगंज प्रखण्ड अध्यक्ष गंगाधर पाठक, पूर्व ईमामगंज भाजपा अध्यक्ष मनोज शर्मा, अनिकेत सिंह, संजय सिंह, गजेंद्र दास, अर्जुन पासवान, राजेन्द्र प्रजापत, प्रमोद तिवारी, जितेंद्र तिवारी, ब्रजेश सिंह आदि उस्थित थे।

    Ads

    Bottom ads