Add

  • BREAKING NEWS

    सत्ता में आया तो अगले दो साल में मगध में राम राज होगा : पप्पू यादव

    गया (प्रतिनिधि) सत्ता में आया तो अगले दो साल में मगध में राम राज होगा। ये बातें जन अधिकार पार्टी के संरक्षक राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने रविवार को चाकन्द हाई स्कूल में जन संवाद कार्यक्रम में कहीं। मगध की धरती से बिहार सहित देश की दशा व दिशा बदलने की लड़ाई शुरू करना चाहता हूं।
    पप्पू यादव ने कहा कि पटना में जलजमाव ने सरकार की पोल खोल कर रख दी है। छह हजार करोड़ सीवरेज सिस्टम पर खर्च किया जाता है। अधिक बारिश होने के बाद राजधानी में बाढ़ आ जाती है। इसमें उपमुख्य मंत्री सुशील मोदी भी फंस जाते है। और उनके बॉडीगार्ड को पप्पू यादव खाने का पैकेट देता है। क्या यही सुशासन है।

    मगध मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों द्वारा पत्रकार पर हमला को लेकर उन्होंने कहा कि डॉक्टरेां को अपना आचरण बदलना होगा। घायल पत्रकार एलन लिली से भी उन्होंने मुलाकात की। इस संबंध में पटना में डीजी से बात कर देाषियों पर शीघ्र कार्रवाई की बात करेंगे।

    जन संवाद के बाद पूर्व सांसद ने बिसार तालाब के समीप जन अधिकार पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया। जन संवाद कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ओम यादव, कार्यकारी अध्यक्ष कुमार गौरव सिन्हा, अजीत यादव, सागर, मोनू व मो. नजम व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Dhananjay Sinha
    9304612287

    Ads

    Bottom ads