Add

  • BREAKING NEWS

    शेरघाटी के अनुमंडलीय अस्पताल में ब्लड स्टोरेज यूनिट के कामकाज की शुरुआत

    गया (प्रतिनिधि) । शेरघाटी के अनुमंडलीय अस्पताल में डीएम अभिषेक कुमार सिंह ने शनिवार की दोपहर ब्लड स्टोरेज यूनिट के कामकाज की शुरुआत की। मौके पर स्थानीय लोगों और स्वास्थकर्मियों ने रक्तदान भी किया।  डीएम ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को लगातार बेहतर करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि ब्लड स्टोरेज यूनिट के चालू होने के बाद रक्त की कमी से होने वाली परेशानियों से निबटा जा सकेगा।
    शेरघाटी के विधायक विनोद प्रसाद यादव ने ब्लड स्टोरेज यूनिट को शीघ्र विकसित कर पूर्णरूपेण ब्लड बैंक बनाए जाने तथा अनुमंडलीय अस्पताल में घटना-दुर्घटना के शिकार मरीजों की आकस्मिक चिकित्सा के लिए ट्रामा सेंटर खोले जाने पर भी जोर दिया। समारोह में शेरघाटी के एसडीओ उपेंद्र पंडित, सिविल सर्जन डा.बृजेश सिंह, उपाधीक्षक डा.राजेंद्र प्रसाद सिंह, वरीय चिकित्सा पदाधिकारी डा.उदय सिंह, डा.राजेश कुमार सिंह, डा.भास्कर, डा.सलभ समदर्शी, डा.इला माधवी, डा.अमित कुमार, हेल्थ मैनेजर शाह उमैर, पूर्व वार्ड कमिश्नर इमरान अली, ब्लाक प्रमुख भोला चौधरी आदि भी मौजूद थे।
    Dhananjay Sinha
    9304612287

    Ads

    Bottom ads