Add

  • BREAKING NEWS

    भारतीय मूल का युवक दुष्कर्म और लूटपाट का दोषी, कोर्ट ने 15 साल की सजा सुनाई

    लंदन.ब्रिटेन में भारतीय मूल के एक युवक को दुष्कर्म के आरोप में 15 साल की सजा सुनाई गई है। दिलजीत ग्रेवाल (28) को इस्लेवर्थ क्राउन कोर्ट ने दुष्कर्म, यौन उत्पीड़न और लूटपाट का दोषी पाया। कोर्ट के मुताबिक, 15 साल जेल की सजा पूरी करने के बाद पांच साल तक उस पर नजर भी रखी जाएगी।

    • पुलिस के मुताबिक, कोर्ट को बताया गया कि ग्रेवाल ने महिला से मुलाकात की और इस साल 29 अप्रैल में हिलिंगडन में उसके घर पहुंचा। वहां ग्रेवाल ने महिला को चाकू दिखाया और करीब ढाई घंटे तक उसके साथ मारपीट की। वह महिला से पैसे की मांग करने लगा। महिला ने उसे पैसे दे दिए। इसके बाद भी घर में पैसे ढूंढता रहा। बाद में वह वहां से फरार हो गया।
    • ग्रेवाल के वहां से जाने के बाद महिला ने यूके के बाहर के एक दोस्त को फोन किया, जिसने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ग्रेवाल को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसे दुष्कर्म का आरोपी भी बनाया था।

    'फैसले के बाद पीड़ता का पुलिस परविश्वास बढ़ेगा'

    घटना की जांच कर रहे डिटेक्टिव कॉन्स्टेबल मार्क पाल्मर ने कहा, ‘‘कोर्ट के फैसला का स्वागत करता हूं। मुझे उम्मीद है कि इस फैसले से दुष्कर्म पीड़ितासामने आएंगी। साथ ही उन्हें अधिकारियों पर भी विश्वास होगा कि वे इसे गंभीरता से लेंगे। मैं पीड़िता को आगे आकर अपनी बात रखने के लिए धन्यवाद देता हूं।’’

    DBApp



    आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
    पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद दिलजीत ग्रेवाल को दुष्कर्म का आरोपी बनाया था। (फाइल फोटो)


    from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36xdCKO

    Ads

    Bottom ads