एटीएम ताेड़ रहे थे चोर, मुंबई से थाने में फोन आया; 7 मिनट में पुलिस पहुंची, 10 लाख बचे
जयपुर.यहां अजमेर रोड पर स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम पुलिस और सेंट्रल बैंक प्रबंधन की सतर्कता से चोरी होने से बच गया। एटीएम में करीब दस लाख रुपए थे। एटीएम ताेड़ने का प्रयास करते ही बैंक के मुंबई स्थित मुख्यालय में साइरन बज गया। इसके चलते मुंबई मुख्यालय से स्थानीयथानेकाे सूचना दे दी गई। सूचना पर रात्रि गश्त कर रहे एएसआई माेहन सिंह करीब 7 मिनट में माैके पर पहुंच गए। पुलिस की गाड़ी काे देखकर बदमाश भाग निकले।
बदमाशों की तलाश जारी
एएसआई मोहन सिंह ने बताया,‘‘शुक्रवार रात सवा एक बजे करीब दो बदमाश एटीएम तोड़ने का प्रयास कर रहे थे। तभी बैंक के मुंबई स्थित हेड ऑफिस में अलर्ट पहुंचा। वहां से थाने में फोन गया। इसके बाद मुझे फाेन पर जानकारी मिली। साथ ही सूचना देने वाले व्यक्ति के माेबाइल नंबर दिए। उस वक्त मैं घटनास्थल से करीब 7 किमी दूर गश्त पर था।’’
‘‘सूचना मिलते ही चालक नाहर सिंह और कांस्टेबल राजेंद्रशर्मा के साथ 7 मिनट में एटीएम तक पहुंच गया। पुलिस काे देखकर बदमाश भाग निकले। तत्काल पुलिस कंट्राेल रूम में सूचना देकर नाकाबंदी कराई। तभी मुंबई से मेरे माेबाइल पर बदमाशाें के फुटेज भी आगए। उन्होंने हेलमेट पहन रखा था और सब्बल से एटीएम उखाड़ने का प्रयास किया था। इसके बाद काफी पुलिस बल घटनास्थल पहुंच गया। रातभर बदमाशों की तलाश की,लेकिन वेनहीं मिले। फुटेज के आधार पर पहचान की जा रही है। एटीएम में 10 लाख से ज्यादा की रकम बताई जा रही थी। बैंक को सूचना दे दी गई है।’’
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36pcatD
