लोक कला विकास मंच द्वारा संचालित कुशल युवा कार्यक्रम के युवाओं को जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र गया जाने के लिए के लिए जिला प्रशासन ने भेजा सरकारी बस
इमामगंज (गया) बिहार के अतिनक्सल प्रभावित गया जिले के झारखण्ड सिमा से सटे ईमामगंज प्रखंड क्षेत्र के रानीगंज और ईमामगंज लोक कला विकास मंच द्वारा संचालित कुशल युवा कार्यक्रम केन्द्र से क्षेत्र के इच्छुक युवक युवतियों को नामांकन और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए मंगलवार को जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने सरकारी बस ईमामगंज भेजा। इस बस को ईमामगंज के छकरबंधा पंचायत के मुखिया श्याम सुंदर प्रसाद,समाज सेवी अवधेश प्रसाद, लोक कला विकास मंच के सचिव सुमन कुमार, मनवाधिकार के प्रसिडेंट कोडीनेटर मो० शारिक, शिक्षक हिमांशु कुमार सहित अंन्य लोगों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान समाजसेवी सह छकरबन्धा पंचायत के मुखिया श्यामसुंदर प्रसाद ने कहा कि इस इलाके के इच्छुक युवाओं और युवतियों को नामांकन और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए सरकार के द्वारा गया डीआरसीसी जाने के लिए सरकारी बस जिला प्रशासन गया के द्वारा मुफ्त में ईमामगंज भेजा गया था।
उन्होंने कहा कि यह इलाका पूर्व से सुदूरवर्ती और नक्सलवाद प्रभावित क्षेत्र रहा है लेकिन अब ऐसा नहीं है। यहां के लोगों में पहले बशिक्षा की कमी थीं, जिसके कारण लोगों में बेरोजगारी थीं। इसी कारण से इस इलाके के युवा भुल-भटकर नक्सलीयों की बहकावे में चले जाते थें। अब इस इलाके के युवाओं व युवतियों में शिक्षा हासिल कर मंजिल को छूते हुए कुछ कर गुजरने की जज्बा है। इसके साथ ही उन्होंने युवा युवतियों से कहा कि आप सभी सफलतापूर्वक लगातार शिक्षा के क्षेत्र में ऊंचे पैदान पर पहुंच कर अपने प्रखंड-जिला के साथ-साथ राज्य में ही नहीं देशों में अपने मुकाम को हासिल करें।
इस संबंध में लोक कला विकास मंच के सचिव सुमन कुमार ने बताया कि ईमामगंज में युवाओं को कुशल युवा कार्यक्रम में नामांकन और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए युवाओं को गया डीआरसीसी जाने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा दो बस भेजा गया है। इस मौके पर लोक कला विकास मंच के सचिव सुमन कुमार, कोडीनेटर मो. शारिक, शिक्षक हिमांशु कुमार, छकरबंधा पंचायत से मुखिया श्यामसुंदर प्रसाद अन्य लोग मौजूद थे।```