Add

  • BREAKING NEWS

    शेरघाटी के श्रीरामपुर पंचायत अंतर्गत बिटीबीघा गांव में नाली निर्माण में बाधा, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

    एक प्रतिनिधि, शेरघाटी। 
    शेरघाटी प्रखंड के ग्राम पंचायत श्रीरामपुर अंतर्गत बीटी बीघा गांव के दलित टोला में नाली निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के में हुए विवाद के बाद  रोक लगा दिया गया है। गांव के कुछ लोगों द्वारा इसे निजी जमीन बताया जा रहा है। 
    कार्य करा रहे वार्ड सदस्य ने इस संबंध में मुखिया संजय सिंह से शिकायत किया है। इस मामले में मुखिया  सिंह ने बताया कि गत 3 वर्षों से दलित मुहल्ले में नाली का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। मनरेगा के तहत सरकार द्वारा घोषित कार्य के अनुसार उक्त वार्ड में मजदूरों को अधिक से अधिक काम देने को लेकर यह योजना को शुरू किया गया था। परंतु गांव के ही कुछ लोगों द्वारा कुत्सित विचार रखते हुए निर्माण कार्य को रोक दिया गया उन्होंने कहा कि नाली का निर्माण सरकारी भूखंड से होकर गुजर रहा है। फिर भी कुछ लोग इसे अपना निजी भूखंड बता कर बाधा कर रहे हैं। 
    मुखिया ने प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचलाधिकारी से उक्त भूखंड की मापी कराते हुए निर्माण कार्य कराने तथा सरकारी योजना को बाधित करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया है।

    Ads

    Bottom ads