Add

  • BREAKING NEWS

    प्रधानमंत्री मोदी की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचा रहे हैं भाजपा कार्यकर्ता

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष में लिए गए ठोस निर्णय को जन-जन तक पहुंचाने के लिए गुरुवार को ईमामगंज प्रखण्ड के रानीगंज और छकरबनधा पंचायत के विभिन्न टोलो में पम्पलेट का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम ईमामगंज पूर्वी मण्डल अध्यक्ष मनोज कुमार सिन्हा के नेतृत्व में संपन्न कराया गया।
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हस्ताक्षरयुक्त पम्पलेट में मोदी सरकार की एक साल की उपलब्धियों को दर्शाया गया है। साथ ही केन्द्र सरकार की उपलब्धियों में धारा 370 को समाप्त करना, तीन तलाक से परेशान मुस्लिम बहनों के अधिकार की रक्षा के लिए कानून बनाना, सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद अयोध्या राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू कराना और कोरोना वायरस कोविड- 19 के फैलाव को रोकने के लिए कारगर कदम उठाना उल्लिखित है। उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को भी दोहराया और संकल्प लिया।
    ईमामगंज पूर्वी मंडल के अंतर्गत अन्नपूर्णा शक्ति केंद्र, रानीगंज के बूथ संख्या 187, 188, 189, 190, 191, 192, 193 पर जन सम्पर्क अभियान चलाया गया, विष्णु शक्ति केंद्र, छकरबंधा के बूथ संख्या 194, 195, 196, 197, 198, 199, 200 पर जनसंपर्क अभियान चलाया गया, इसमे  पूर्वी मण्डल अध्यक्ष के साथ शक्ति केंद्र प्रमुख, सह प्रमुख, मंडल के पदाधिकारी एवं अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष  गजेंद्र दास, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष संजय सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष संतोष कुमार, मोती लाल सांवरिया, पप्पू जी तथा सप्तऋषि के पदाधिकारी शामिल हुए।

    Ads

    Bottom ads