Add

  • BREAKING NEWS

    Breaking : चार साल पहले आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली रेखा यादव की हत्या

    डुमरिया(प्रतिनिधि)। डुमरिया प्रखंड के भदवर थाना क्षेत्र के भोखहा पंचायत अंतर्गत हड़ही गांव निवासी व पूर्व नक्सली रेखा यादव को बीती रात गांव के ही लोगों ने टांगी पत्थर से कुच कर मार डाला। घटना के संबंध में एएसआई राम मंदिर सिंह ने बताया कि जानकारी हुआ है। कि एक व्यक्ति का हड़ही झाड़ में लाश है। जिसके बाद भदवर पुलिस और एसटीएफ ने सोमवार को सुबह हड़ही गांव के करीब दो सौ मीटर की दूरी से शव बरामद कर भदवर थाना लाया गया। इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल के लिए भेज दिया। परिजन के रो-रो कर बुरा हाल है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 3 साल पहले नक्सली का एरिया कमांडर भी था। इसके पूर्व में ही गया एसएसपी गरिमा मलिक के समप सरेंडर भी किया गया था। जिसके बाद नक्सली छोड़ घर पर ही रहता था। रविवार को अपने गांव से ही कुछ दूरी पर बाजार भदवर में आया जितूया का सामान लेने साथ में बेटी भी आई थी ।इसके बाद रेखा यादव और बेटी दोनों घर के लिए साथ में चलें। लेकिन रेखा यादव आगे चले गए और पीछे से बेटी थी इसके ही दौरान गांव के ही लोग रेखा यादव को पकड़ लिए और जंगल की ओर चले गए।बताया जा रहा है की गांव से 200 मीटर की दूरी पर इसकी हत्या रविवार को संध्या में ही कर दी गई थी। इसके बाद गांव वाले और घरवाले दोनों खोजने के लिए अपने गांव से 200 मीटर की दूरी पर खोजते रहे। लेकिन पता नहीं चलने के बाद गांव के ही लोग थाना को सूचना दिया। जिसके बाद थाना ने सोमवार को सुबह हाल ही गांव से ही झाड़ में से पुलिस ने शव को बरामद कर लिया।

    Ads

    Bottom ads