Add

  • BREAKING NEWS

    नीतीश ने दूसरी बार संभाला जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष पद, 2022 तक होगा कार्यकाल

    पटना. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लगातार दूसरी बार जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल ली। दिल्ली के रफीगंज मार्ग स्थित मावलंकर हॉल में पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में इसकी आधिकारिक घोषणा हुई।राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों ने मुख्यमंत्री के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर सर्वसम्मति से हुए निर्वाचन पर अपनामुहर लगाया। बैठक में जदयू के पूरे देश के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। बिहार जदयू के अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह पहले से दिल्ली में मौजूद हैं।

    राष्ट्रीय परिषद ने नीतीश को इस बात के लिए अधिकृत किया है कि वह पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के गठन सहित अन्य राजनीतिक फैसले लें। नीतीश ने पहली बार अप्रैल 2016 में जदयू की कमान संभाली थी। तब तत्कालीन अध्यक्ष शरद यादव ने चौथी बार अध्यक्ष बनने से इंकार कर दिया था। नीतीश कुमार का दूसरा कार्यकाल 2022 तक का होगा।

    दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने के लिए प्रशांत किशोर होंगे जदयू के रणनीतिकार
    जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर एक बार फिर अपनी पार्टी के लिए चुनावी रणनीतिकार की भूमिका संभालेंगे। दिल्ली में मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी घर 6, कामराज लेन में जदयू नेताओं की बैठक हुई। इसमें नीतीश ने पीके को दिल्ली विधानसभा चुनाव में अधिक ध्यान देने को कहा है। पीके दिल्ली में रहने वाले बिहार के लोगों को जदयू के पक्ष में गोलबंद करेंगे। पीके अभी प. बंगाल में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तृणमूल कांग्रेस के लिए काम कर रहे हैं।

    अब जदयू पीके की मदद से दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के साथ-साथ भाजपा से भी दो-दो हाथ करेगा। बैठक में यह भी तय हुआ कि दिल्ली की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की बजाय बिहारी वोटरों की तादाद वाली सीटों पर फोकस किया जाए।

    DBApp



    Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
    Nitish hold post of JDU national president in Delhi


    from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36lldMq
    via IFTTT

    Ads

    Bottom ads