Add

  • BREAKING NEWS

    चतुर्थ वंचित वर्ग कन्या पूजन उत्सव

           गया (प्रतिनिधि) 6 अक्टुबर, 2019, रविवार आश्विन शुक्ल पक्ष अष्ट्मी को सेवा भारती, गया द्वारा चतुर्थ कन्या पूजन उत्सव, आजाद वार्क, गया में सामाजिक समरसमा को चरितार्थ करते हुए वंचित वर्ग के कन्याओं का पूजन उत्सव का उद्घाटन एवं दीप प्रज्जवलित बुजकिशोर बिंद खनन मंत्री, बिहार, मुख्य अतिथि विजय कुमार मांझी,सांसद, गया लोक सभा, अति विशिष्ट अथिथि लक्ष्मी देवी, जिला परिषद, गया, चिकत्सक डॉ. अभय सिम्बा, सेवा भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल कुमार द्वारा किया गया।

             इस धार्मिक एवं सामाजिक अनुष्ठान में गया नगर विधायक सह कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने भी उपस्थिति दर्ज कराई। इस कार्यक्रम के मुख्यवक्ता सिद्धनाथ सिंह क्षेत्र संघचालक, आर. एस. एस., रांची थे। सिद्धनाथ सिंह ने कहा कि कन्या पूजन देवी पूजन के समान है। यह एक प्रकार कन्या रक्षा का संकल्प है।  सेवा भारती की ओर से 501 कन्याओं को चुनरी, मुकूट, एवं पुष्प माला भेट की गई।

    अपराह्न में विशाल भडारा का भी आयोजन किया गया। चतुर्थ कन्या पूजन उत्सव के संजोजक संजय कुमार बरनवाल, अध्यक्ष डा. प्रदीप कुमार दास एवं सचिव राजेश कुमार थे।
    Dhananjay Sinha
    9304612287
    dhananjaysinhagaya@gmail.com

    Ads

    Bottom ads