Add

  • BREAKING NEWS

    तीनदिवसीय संगीतमय रामकथा के आयोजन का आज दूसरा दिन, राधा कृष्ण संगीतालय दुर्गा पूजा समिति ने किया है आयोजन

    गया जिले के ईमामगंज गांधी मैदान में राधाकृष्ण संगीतालय के सौजन्य से दुर्गा पूजा के अवसर पर शनिवार से रसिक पीठाधीश्वर परम् पूज्य महंत श्री जनमेजयशरण जी महाराज (जानकी घाट, बड़ास्थान, अयोध्या) के कृपापात्र शिष्य अंतराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त संगीतमय रामकथा वाचक बाल व्यास श्रीराम शरण जी महाराज का तीन दिवसीय संगीतमय रामकथा का आयोजन सप्तमी को माँ दुर्गा के पट खुलने के बाद से रोजाना सन्ध्या सात बजे से किया जा रहा है।

    आज के कथा अनिल सिंह ने रामायण की आरती कर प्रारम्भ करवाया। इस अवसर पर राधा कृष्ण संगीतालय के अध्यक्ष सन्तन सिंह, सचिव राजेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, प्रिंसिपल संजय गांधी इंटर कॉलेज बृजकिशोर सिंह, Adv नीरज कुमार कश्यप, कुमार गुप्ता, धीरज अग्रवाल, कुमार विकाश कश्यप सहित सैकड़ों लोगों ने संगीतमय रामकथा श्रद्धापूर्वक सुना।

    Ads

    Bottom ads