Add

  • BREAKING NEWS

    बाराचट्टी के कोबरा जवानों ने दिखायी जांबाजी, मुठभेड़ के बाद दो नक्सली गिरफ्तार

    सूबे के एकमात्र कमांडो बटालियन ऑफ रिसॉल्ट एक्शन बाराचट्टी के बरवाडीह बेस कैंप के जवानों ने नक्सलियों के खिलाफ गुरुवार को झारखंड में भी अपनी जांबाजी दिखा दी। सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई में हथियार के साथ दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। रिपोर्ट के अनुसार, कोबरा 205 के कमांडेंट एस लोटेजोम एवं एसपी चतरा, झारखंड को सूचना मिली थी कि 12 से 15 नक्सलियों का एक दस्ता, जिसमें अरुण पासवान उर्फ गौतम (सैक सदस्य), इंदल भोक्ता, संतोष भारती, आलोक यादव, अमरजीत यादव आदि चतरा जिले की जोरी थाना के गुबे, बैगवातरी जंगल में रुके हैं। शीर्ष नक्सली इस जंगल में नये सदस्यों की भर्ती, धन उगाही और सुरक्षाबलों के विरुद्ध विशेष अभियान को अंजाम देने के लिए जुटे हैं। नक्सलियों के जमावड़े की सूचना के बाद कोबरा, जैप, सीआरपीएफ की टीम ने गुबे जंगल की घेराबंदी मंगलवार की शाम से शुरू कर दी थी। इसी बीच नक्सलियों की नजर सुरक्षबलों पर पड़ी। इसके बाद नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। कोबरा 205 के जवानों ने 20 मिनट तक सैंकड़ों राउंड फायरिंग कर मुहंतोड़ जवाब दिया। इसके बाद नक्सली जान बचाकर भाग गए। मुठभेड़ वाले स्थल पर चलाए गए सर्च अभियान में सुरक्षाबलों को एक रायफल, मैगजीन, पिठू, खाने-पीने का सामान, बर्तन सहित नक्सली दस्तावेज आदि बरामद किया। वहीं मुठभेड़ स्थ्ल से चतरा जिले जोरी थाना के गुबे निवासी छोटू गंझु और दुलेश्वर गंझु नामक नक्सली को गिरफ्तार किया गया। बाद में पकड़े गए नक्सलियों को पूछताछ के बाद जोरी पुलिस को सौंप दिया गया। लगभग 12 घंटे तक झारखंड के जंगलों में ऑपरेशन करने के बाद कोबरा के जवान वापस अपने बेस कैंप में लौट गए।फोटो कैप्शन : कोबरा 205 बटालियन के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ के बाद बरामद सामान व गिरफ्तार नक्सली।

    Ads

    Bottom ads