अमेरिकी प्रतिनिधियों से बोले नकवी- सहिष्णुता भारतीयों के डीएनए में, यहां अल्पसंख्यकों के अधिकार सुरक्षित
नई दिल्ली. केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि सामुदायिक एकता और सहिष्णुता भारत के बहुसंख्यक समुदाय के डीएनए में है। साथ ही अल्पसंख्यकों के सामाजिक, धार्मिक और संवैधानिक अधिकार पूरी तरह सुरक्षित हैं। बुधवार को अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता मामलों के राजदूत सैमुअल ब्राउनबैक के नेतृत्व में आए डेलिगेशन के स्वागत के दौरान नकवी ने यह बातें कहीं। डेलिगेशन ने नकवी के साथ दिल्ली में करीब एक घंटे तक बैठक की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने उन्हें भारतीय सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Dainik Bhaskar /national/news/bjp-leader-mukhtar-abbas-naqvi-meets-us-delegation-tells-them-about-religious-harmony-01675819.html