Add

  • BREAKING NEWS

    दशहरा दशमी के दिन गया जंक्शन परिसर में कार की चपेट में एक की मौत और तीन लोग जख्मी

    गया (प्रतिनिधि) मंगलवार की रात करीब 8:30 बजे गया जंक्शन परिसर में  कार की चपेट में एक की मौत हो गई और जबकि तीन लोग  जख्मी हो गए। जख्मी तीन लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने फोर व्हीलर वाहन में आग लगा दी। साथ ही एक बुलेट बाइक एक स्कूटी  एक रिक्शा, को भी आग के हवाले कर दिया।
    सूचना पाते ही आरपीएफ,  जीआरपी और जिला पुलिस के अधिकारी व जवान घटनास्थल पहुंच गए और स्थिति को नियंत्रण करने के लिए गया जंक्शन के बाहरी परिसर पुलिस छावनी में तब्दील हो गई। धक्का मारने वाले वाहन का चालक रेल थाना में आत्मसमर्पण कर दिया है। दशहरा के  दशमी के दिन बड़ी संख्या में लोग गया जंक्शन परिसर में स्थापित मां दुर्गा व बगल में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा  दर्शन के लिए आए हुए थे। परिसर में काफी भीड़ थी।
    Dhananjay Sinha
    984612287
    dhananjaysinhagaya@gmail.com

    Ads

    Bottom ads