Add

  • BREAKING NEWS

    सऊदी अरामको का आईपीओ 30-40 अरब डॉलर का हो सकता है, यह दुनिया का सबसे बड़ा इश्यू होगा

    दुबई. दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी सऊदी अरामको वहां के शेयर बाजार में अगले महीने लिस्ट होगी। कंपनी ने रविवार को इनिशियल पब्लिक ऑफर (आईपीओ) का ऐलान किया। सऊदी के शेयर मार्केट रेग्युलेटर से इसकी मंजूरी मिल गई। कंपनी ने कहा कि आईपीओ के साइज और ऑफर प्राइस की जानकारी 9 नवंबर को दी जाएगी। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक अरामको 1.5 ट्रिलियन (106 लाख करोड़ रुपए) से 2 ट्रिलियन डॉलर (141 लाख करोड़ रुपए) के वैल्यूएशन पर 1-2 फीसदी शेयर जारी कर सकती है। 2 ट्रिलियन डॉलर के वैल्यूएशन पर 2% शेयर बेचे जाते हैं तो अरामको का आईपीओ 40 अरब डॉलर (2.83 लाख करोड़ रुपए) का होगा। यह दुनिया का सबसे बड़ा पब्लिक इश्यू होगा। पिछला रिकॉर्ड चीन की कंपनी अलीबाबा के नाम है। उसने 2014 में आईपीओ के जरिए 25 अरब डॉलर जुटाए थे।



    आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
    सिंबॉलिक इमेज।


    from Dainik Bhaskar /national/news/saudi-arabia-formally-announces-aramco-ipo-with-a-domestic-listing-set-for-december-01678269.html

    Ads

    Bottom ads