Add

  • BREAKING NEWS

    लोक कला विकास मंच की अनूठी पहल केवाईपी बिग चैलेंज-3 के जरिए विद्यार्थी कुशल युवा प्रोग्राम से होंगे रूबरू

    इमामगंज (एक प्रतिनिधि) लोक कला विकास मंच, इमामगंज कुशल युवा कार्यक्रम मैं बच्चों का नामांकन हेतु केवाईपी बिग चैलेंज-3 के आयोजन का निर्णय लिया है। केवाईपी बिग चैलेंज-3 विद्यार्थियों हेतु कुशल युवा कार्यक्रम के प्रशिक्षण मैं नामांकन कराने  हे लिए जागरूकता हेतु एक प्रतियोगिता है।
             
     लोक कला विकास मंच के सचिव सुमन कुमार ने बताया उपरोक्त प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य कुशल युवा कार्यक्रम में नामांकन को बढ़ाना है। इस प्रतियोगिता में कक्षा 10 से लेकर स्नातक तक के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। केवाईपी बिग चैलेंज-3 प्रतियोगिता के माध्यम से छात्र छात्राओं को कुशल युवा कार्यक्रम से रूबरू कराना है। वहीं यह प्रतियोगिता कुशल युवा कार्यक्रम नामांकन को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भागीदारी निभा सकता है।
              केवाईपी बिग चैलेंज-3 प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए विद्यार्थियों को दो समूहों में बांटा गया है। प्रथम समूह में कक्षा दसवीं  के विद्यार्थी एवं दूसरे समूह में 11वीं, 12वीं एवं स्नातक के विद्यार्थियों को शामिल किया गया है।
           
    दोनों समूह के लिए इस प्रतियोगिता में 100 अंक निर्धारित किया गया है, जिसमें 50 अंक उनके कक्षा के पाठकर्म से होगी, 25 अंक सामान्य ज्ञान एवं 25 अंक कुशल युवा कार्यक्रम से संबंधित होगी।
           
    इस प्रतियोगिता में सफल विद्यार्थियों को प्रथम पुरस्कार के रूप में रेंजर साइकिल, द्वितीय पुरस्कार टेबल एवं कुर्सी सेट, तृतीय पुरस्कार इलेक्ट्रिक आयरन, चतुर्थ पुरस्कार सोलर स्टडी लाइट, पांचवा में पुरस्कार दिवाल घड़ी, एवं छट्ठा पुरस्कार ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी निर्धारित किया गया है। वही प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही कुशल युवा कार्यक्रम के लिए योग्य विद्यार्थियों को 3 महीने का कुशल युवा कार्यक्रम का प्रशिक्षण हेतु नामांकन के लिए प्रेरित की जाएगी।

    Ads

    Bottom ads