समाज की वजह से पीछे हैं महिलाएं
कार्नेगी मेलन यूनिवसिर्टी की मुख्य शोधकर्ता जेसिका कैंटन ने कहा, ‘समाज और संस्कृति की वजह से लड़कियां और महिलाएं विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित के क्षेत्रों से दूर हैं।’उन्होंने कहा कि इसके अलावा पुरुषों की गणित बेहतर होने का कारण परिजनों का लड़कों के साथ खेलने में ज्यादा समय व्यतीत करना और स्कूलों में शिक्षकों द्वारा गणित की कक्षा के दौरान लड़कियों के मुकाबले लड़कों पर ज्यादा ध्यान देना हो सकता है। कैंटन ने कहा कि हो सकता है सभी जगह ऐसी परिस्थितियां न हों, पर यह लड़कियों के पिछड़ने का एक मुख्य कारण है। उन्होंने कहा कि यदि गणित के मामले में लड़कियों को भी आगे बढ़ना है तो हमें समाज और संस्कृति से परे सोचना और समझना होगा।