Add

  • BREAKING NEWS

    इमरान ने कहा- सिख श्रद्धालुओं के लिए स्वागत के लिए तैयार, पाकिस्तान 9 नवंबर को करेगा उद्घाटन

    इस्लामाबाद. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि गुरु नानक देव जी की550वीं जयंती के लिए करतारपुर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार को इमरान ने करतारपुर परिसर और गुरुद्वारा दरबार साहिब की तस्वीरें साझा कर ये जानकारी दी।

    9 नवंबर को पाकिस्तान की तरफ से कॉरीडोर के उद्घाटन से पहले इमरान खान ने ट्वीट किया, “करतारपुर सिख तीर्थयात्रियों के स्वागत के लिए तैयार है।”एक अन्य ट्वीट में इमरान ने इस काम के लिए अपनी सरकार को बधाई दी, “मैं अपनी सरकार को गुरु नानक जी की 550वीं जयंती के लिए करतारपुर को रिकॉर्ड समय में तैयार करने के लिए बधाई देता हूं।”

    करतारपुर जाने के लिए पासपोर्ट जरूरी नहीं

    इससे पहले इमरान की सरकार ने करतारपुर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पासपोर्ट की अनिवार्यता खत्म कर दी थी। 9 नवंबर को कॉरीडोर के उद्घाटन और 12 नवंबर को गुरुनानक देव जी की 550वीं जयंती पर पहुंचने वाले लोगों के लिए 20 अमेरिकी डॉलर का शुल्क भी माफ कर दिया था।

    हर दिन 5,000 श्रद्धालु दर्शनके लिए जा सकेंगे

    दोनों देशों के बीच हुए समझौते के मुताबिक हर दिन 5,000 श्रद्धालु करतारपुर जा सकेंगे। विशेष मौकों पर इस संख्या को बढ़ाने पर भी सहमति बनी है।बुजुर्गों और बच्चों के अलावा सभी श्रद्धालुओं को अकेले या समूह में जाने की सुविधा देने पर भी सहमति बनी है।

    श्रद्धालुओं के लिए वर्षभर खुला रहेगा कॉरीडोर

    करतारपुर कॉरीडोर पंजाब के डेरा बाबा नानक से पाकिस्तान के करतारपुर में दरबार साहिब को जोड़ेगा। यह स्थान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सिर्फ 4 किमी दूर पाकिस्तानी पंजाब के नरोवाल जिले में स्थित है। भारत और पाकिस्तान ने करतारपुर कॉरीडोर को वर्षभर खुला रखने का फैसला किया है।

    DBApp



    आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
    पाकिस्तान के करतारपुर में स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब।


    from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WCqkTP

    Ads

    Bottom ads