Add

  • BREAKING NEWS

    वाट्सऐप ने कहा- स्पाईवेयर के बारे में मई और सितंबर में बताया था, सरकार ने कहा- सूचना स्पष्ट नहीं थी

    नई दिल्ली. मैसजिंग ऐप वाट्सऐप ने दावा किया कि उसने इजरायली स्पाईवेयर पीगासस द्वारा 121 भारतीय यूजर्स की जासूसी करनेवाली बात भारत सरकार को सितंबर में बता दी थी। न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से इस बात की जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक इस पर सूचना और प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्रालय ने कहा कि मैसेजिंग ऐप से पहले मिली जानकारी अपर्याप्त और अस्पष्ट थी। वॉट्सऐप ने गुरुवार को इजरायली स्पाइवेयर की मदद से दुनियाभर में करीब 1400 वॉट्सऐप यूजर्स के फोन की जासूसी होने की पुष्टि की थी जिसमें पत्रकार और मानवाधिकार कार्यकर्ता शामिल हैं। सरकार ने मामला सामने आने के बाद कंपनी से रिपोर्ट मांगी थी।

    सूत्रों ने बताया कि वाट्सऐप ने सरकार के सवालों का जवाब दिया है। आईटी मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि वाट्सऐप से उसे जवाब हासिल हुआ है और वह इसका अध्ययन कर रहे हैं। इसपर जल्द ही विचार किया जाएगा। व्हाट्सएप के सूत्रों ने कहा कि कंपनी ने सितंबर में ही सरकार को रिपोर्ट सौंप चुकी है। इससे पहले, मई में सरकार को जासूसी की जानकारी दी गई थी। इस तरह यह दूसरा मौका है जब सरकार को इसके बारे में बताया गया।

    व्हाट्सएप ने कहा- वह इजरायलीफर्म एनएसओ ग्रुप पर मुकदमा चलाएगा

    आईटी मंत्रालय के अधिकारी ने कहा कि उन्हें वाट्सऐप से पहले भी इसकी सूचना मिली थी लेकिन वह अपर्याप्त और अस्पष्ट थी। वाट्सऐप ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया। व्हाट्सएप ने कहा था कि वह एक इजरायली खुफिया फर्म एनएसओ ग्रुप पर मुकदमा चलाएगा। इसने चार महाद्वीपों के लगभग 1,400 यूजर्स के फोन को हैक करने में मदद की। इसमें राजनयिक, असंतुष्ट नेता, पत्रकारों और वरिष्ठ सरकारी अधिकारी शामिल हैं। हालांकि उसने यह नहीं बताया कि इन पत्रकारों और कार्यकर्ताओं के फोन की जासूसी किसके इशारे पर की गई।

    भारत केयूजर्स के निजता के साथ छेड़छाड़ की सूचना मिली: वाट्सऐप

    व्हाट्सएप ने मई में बताया था कि हमें भारत के कुछ यूजर्स के निजता के साथ छेड़छाड़ की सूचना मिली थी। इसकी सूचना मिलते ही हमनें तुरंत कार्रवाई प्रारंभ की। उसने बताया कि हमने उन 1400 यूजर्स को स्पेशल मैसेज भेजा कि यदि वे किसी स्पाईवेयर के अटैक के प्रभाव में आए हैं तो इसकी सूचना हमें तत्काल दें। इसके कुछ दिनों बाद ही, भारत में कई सामाजिक कार्यकर्ता सामने आए और उन्होंने बताया कि वाट्सऐप से इस संबंध में मैसेज मिला था। वाट्सऐप के पूरे विश्वभर में डेढ़ अरब यूजर्स हैं और सिर्फ भारत में ही इसके 40 करोड़ उपभोक्ता हैं।

    DBApp




    आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
    प्रतीकात्मक फोटो


    from Dainik Bhaskar /national/news/whatsapp-says-alerted-govt-of-spyware-attack-in-sept-too-01678313.html

    Ads

    Bottom ads