भारतीय जनता पार्टी ईमामगंज प्रखण्ड के दोनो मण्डल से अध्यक्ष पद हेतू आठ उम्मीदवार मैदान में
गुरुवार को गया जिला के ईमामगंज प्रखण्ड में भारतीय जनता पार्टी के मण्डल अध्यक्ष हेतु आज नामांकन की प्रक्रिया चुनाव प्रभारी राजेश कुमार सिंह और रघुवर गुप्ता के देखरेख में पूर्ण कर ली गयी।
एक तरफ जहाँ संजय गांधी इंटर महाविद्यालय, ईमामगंज में ईमामगंज पश्चिमी मण्डल के चुनाव प्रभारी राजेश कुमार सिंह के समक्ष वर्तमान मण्डल अध्यक्ष गंगाधर पाठक के अलावा अर्जुन पासवान ने नामांकन दाखिल किया।
दूसरी ओर रानीगंज के पंचायत भवन में ईमामगंज पूर्वी मण्डल के चुनाव प्रभारी रघुवर गुप्ता के समक्ष छह प्रत्यासियो ने अध्यक्ष पद हेतु नामांकन दाखिल किया जिसमें वर्तमान अध्यक्ष विनोद सिंह के अलावा संजीव सिंह, मनोज सिन्हा, मनोज शर्मा, रामरतन प्रजापत और अर्जुन साव ने नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर दोनों मंडलों के सभी नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों के साथ साथ कुछ सक्रिय सदस्य और कार्यसमिति के सदस्य भी उपस्थित थे। चुनाव प्रभारी ने बताया कि सर्वसम्मति से निर्णय नही पाने और दोनो मंडलों में एक से अधिक नाम होने के कारण अब मण्डल अध्यक्षों की चयन प्रदेश कमिटी करेगी।