आस्था वेज और नॉन-वेज रेस्टुरेंन्ट का शुभारंभ
ईमामगंज प्रखंड क्षेत्र के मुख्य बाजार में पंजाब नेशनल बैंक के बगल कि गली में सहारा बैंक के सामने "आस्था वेज और नॉन-वेज रेस्टुरेंन्ट" का उद्घाटन हुआ। इस रेस्टुरेंन्ट का शुभारंभ ईमामगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी जय किशन कुमार, बभन्डीह पंचायत के मुखिया पती अर्जुन चौधरी, पूर्व मुखिया गंगा अग्रवाल, कर्मवीर प्रसाद अग्रवाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शनिवार को किया।
मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी जय किशन कुमार ने रेस्टुरेंन्ट में शुद्धता से बने फास्ट फूड भोजन का स्वाद चखा और कहा कि इस रेस्टुरेंन्ट में शुद्धता से बने कई प्रकार के वेज नॉन-वेज और इण्डियन फास्ट फूड भोजन उचित मूल्य पर उपलब्ध रहेगा। इससे प्रखंड वासियों को सुविधा होगी। मौके पर आस्था वेज और नॉन-वेज रेस्टुरेंन्ट के प्रोपराइटर अभय कुमार अग्रवाल ने कहा कि रेस्टुरेंन्ट में शुद्धता से बने कई प्रकार के वेज नॉन-वेज और इण्डियन फास्ट फूड एवंम चाइनीज भोजन उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि जल्द ही ई कॉमर्स के माध्यम से आनलाइन आर्डर कर के घर मंगा सकते हैं इसकी व्यवस्था किया जा रहा है। इस ओर हम अग्रसर हैं। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी जय किशन कुमार, बभन्डीह पंचायत के मुखिया पती अर्जुन चौधरी, पूर्व मुखिया गंगा अग्रवाल, कर्मवीर प्रसाद अग्रवाल, विनोद कुमार, बभन्डीह पंचायत के सरपंच रंजीत कुमार, संतोष कुमार, रिजवान अंसारी, रवि कुमार, बबलू सिंह, दिलीप पहाड़िया सहित अन्य लोगो मौजूद थे।