Add

  • BREAKING NEWS

    चाक-चौबंद रही सुरक्षा दर्जनोंं स्थानों पर तैनात रहे मजिस्ट्रेट और पुलिस बल

    अयोध्या मामले पर आये फैसले को ले पूरे दिन भोजपुर प्रशासन अलर्ट मोड में रहा। जिले के दर्जनों संवेदनशील स्थानों पर मजिस्ट्रेटों के साथ सैकड़ों पुलिस बल तैनात रहे। जहां भी दोनों संप्रदाय के लोगों की बहुलता व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर कड़ी निगाह रखी गयी। सुरक्षा को ले आरा,कोईलवर, पीरो, गड़हनी, हसनबाजार, बिहिया समेत सभी हाल्टों व रेलवे स्टेशन के साथ अस्पतालों व महत्वपूर्ण सरकारी संस्थानों पर पुलिस बल तैनात रहें। वहीं सभी बड़े मंंंंंंंंंंंंंंंंदिरों व मस्जिदों के साथ अन्य धार्मिक स्थानों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये गये थे। वहीं दूसरी तरफ मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे दिन डीएम व एसपी सभी अफसरों से पल-पल की जानकारी लेते हुए निर्देश देते रहे। शुक्रवार की देर शाम जैसे ही प्रशासनिक हलकों में खबर मिली की शनिवार की सुबह अयोध्या मामले पर फैसला आयेगा सभी लोग अलर्ट हो गये। शहर के आधा दर्जन स्थानों पर अफसरों की तैनाती करते हुए सुरक्षा बलों को रहने का आदेश दिया गया। वहीं सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के पूर्व से ही डीएम रोशन कुशवाहा व एसपी सुशील कुमार कृषि भवन में दोनों संप्रदाय के लोगों संग बैठक कर अमन-चैन से रहने की अपील की। दूसरी तरफ जिले के दोनों आलाधिकारी सुरक्षा बलों के साथ शहर के कई सड़क मार्गों से शहर में भ्रमण कर शांति व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं एसपी के निर्देश पर शहर के कई मार्गों पर घुड़सवार बलों के जवानों को भी घुमाया गया।

    अयोध्या मामले पर पूरे दिन अलर्ट रहा भोजपुर प्रशासन,पल-पल की जानकारी लेते रहे डीएम-एसपी, चारों तरफ रही शांति
    सोशल मीडिया|आईटी सेल करती रही निगरानी
    अयोध्या मामले को ले जिले में सोशल मीडिया की कड़ी निगरानी में पुलिस प्रशासन लगा रहा। इसे ले पुलिस विभाग द्वारा साइबर सेनानी द्वारा आईटी सेल को लगाया गया था। इसके माध्यम से सोशल मीडिया के फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सएप व यूटुब पर नजर रखी गई थी।

    सभी थानों से दो-दो घंटे पर मांगी स्टेटस रिपोर्ट
    अयोध्या मामले में आये फैसले के बाद अगले आदेश तक जिले के सभी थाना क्षेत्रों में मजिस्ट्रेट व पुलिस बलों की तैनाती की गई हैै। इन सभी थानों से संबंधित एसडीओ ने दो-दो घंटे का खैरियत रिपोर्ट मांगा है। वहीं अगले आदेश तक सभी को तैनाती की गई स्थानों पर रहने का निर्देश दिया गया।

    डीएम-एसपी की अपील रंग लाई आमलोगों ने दिखाई भाईचारगी

    अयोध्या मामले पर आये फैसलों के बाद भोजपुर के डीएम रोशन कुशवाहा व एसपी सुशील कुमार ने सभी आम लोगों से शांति बनाये रखने की अपील िक है। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ प्रशासन को सूचना दे सहयोग करने को कहा है।

    सुप्रीम कोर्ट के फैसले का विभिन्न संगठनों ने किया स्वागत
    आरा| राम जन्म भूमि विवाद पर शनिवार को आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले का विभिन्न संगठनों ने स्वागत किया है। मंदिर निर्माण सह प्रबंध समिति सह ट्रेड यूनियन बीजेपी नेता धीरेन्द्र प्रसाद सिंह ने फैसले का स्वागत करते हुए मुख्य न्यायाधीश व सभी न्यायाधीशों को बधाई दी है। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री भाजपा नेता राघवेन्द्र प्रताप ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को एेतिहासिक बताया। डीपीएस इंटरनेशनल स्कूल, पुरानी पुलिस लाईन व बड़की सनदिया में निदेशक अंकुर आनंद वर्मा ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया। जनहित परिवार की कार्यकारिणी समिति के सदस्यों ने भी स्वागत किया। मौके पर डॉ श्रीराम पाण्डेय, जगतनंदन सहाय, गायत्री सहाय, नंद किशोर सिंह कमल, हरेराम सिंह, वृजमोहन त्रिपाठी, अतुल प्रकाश, डा किरण कुमारी, डा रेणु मिश्रा, अनिल राय, अशोक श्रीवास्तव, अरूण पासवान व मोहन राम थे। महावीर मंदिर रमना मैदान में श्री महाबीर मंदिर, रमना के सदस्यों की बैठक हुई।

    Ads

    Bottom ads