
टाउन थाना क्षेत्र के गांगी के समीप शनिवार की शाम बाइक सवार अपराधियों ने घर लौट रहे 23 वर्षीय व्यवसायी को गोली मार दी। छाती में गोली लगते ही युवक गिर पड़ा। इसके बाद भगदड़ मच गई। इस दौरान उसका दोस्त उसे उठाकर निजी क्लिनिक में लेकर पहुंचे। जहां उसका इलाज शुरू किया गया। डॉ विकास ने उसके शरीर से 2 घंटे ऑपरेशन के बाद गोली निकाल दिया। व्यवसायी धोबहा ओपी थाना क्षेत्र के कराड़ी गांव निवासी संदीप कुमार केसरी है। वह कृष्णा शाह का बेटा है। फिलहाल वह बेहोश है। घटना की जानकारी मिलते ही टाउन थानाध्यक्ष जन्मेजय राय वहां पहुंचे थे। इसके तुरंत बाद एसपी अम्बरीश राहुल पहुंचे। इसके बाद स्थिति की जानकारी ली। प्रथम दृष्टया लड़की का विवाद सामने आ रहा है। फिलहाल पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी छानबीन कर रही है और दावा कर रही है मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।
जख्मी का इलाज करते डॉक्टर।
दोस्त से जानकारी लेने का पुलिस कर रही प्रयास
व्यवसायी को गोली लगने के बाद संदीप केसरी गिर पड़ा था। उसे गांगी से उठाकर उसका एक दोस्त गाड़ी पर बैठा कर लाया था। डॉ विकास के क्लीनिक में उसने बताया और जैसे ही इलाज शुरू हुआ वह गायब हो गया। पुलिस को इसकी जानकारी मिली, पुलिस तभी से उसके दोस्त को ढूंढने का प्रयास कर रही है। ताकि, कांड पर से पर्दा उठ सके। रास्ते के तमाम सीसीटीवी फुटेज को खंगाले जा रहे हैं। पुलिस के लिए दोस्त भी पहेली बना हुआ है कि आखिर वह कहां गायब हो गया।