Add

  • BREAKING NEWS

    कुआं में मिला महिला का शव, पुलिस परेशान

    धोबहा ओपी थाना क्षेत्र के शुक्लपुरा गांव के समीप 30 वर्षीय महिला का शव शनिवार को कुआं से मिला। इसके बाद ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी।पुलिस वहां पहुंची। इसके बाद कुआं मे गोताखोरों को नीचे उतारकर रस्सी की सहायता से महिला के शव को बाहर निकाला गया। बाद में मृतका की पहचान 30 वर्षीय किरण देवी के रूप में हुई।वह शुक्लपुरा गांव निवासी संजय पासवान की प|ी है। महिला कैसे कुआं में गिरी, इस बात को लेकर संशय बना हुआ है। पुलिस के साथ ग्रामीण भी परेशान है। पुलिस ने इसकी सूचना उसके पति संजय पासवान को दे दिया है।वह लुधियाना में नौकरी करता है। घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि किरण देवी रात को अपनी सास से यह कहकर निकली थी कि दवा लेने के लिए जा रही हूं। उसके बाद घर नहीं लौटी। सुबह में उसकी लाश कुएं में मिली। परिजनों के अनुसार उसे चक्कर आते थे।इधर घटना के बारे में धोबहा ओपी थानाध्यक्ष लक्ष्मी पटेल मामले की सच्चाई का पता लगा रही है। फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का पर्दाफाश किया जाएगा। पहले हम लोग मौत के कारणों का पता लगा रहे हैं। जो कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद से पता चल जाएगा

    Ads

    Bottom ads