Add

  • BREAKING NEWS

    209 पैक्सों में चुनाव कराने के लिए 14 कोषांगों का गठन,13 में नहीं होंगे चुनाव

    भोजपुर जिले के पैक्सों में शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव को अलग-अलग 14 कोषांगों का गठन किया गया है। साथ ही इन सभी कोषांगों की जिम्मेवारी विभिन्न अफसरों को दी गई है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम रोशन कुशवाहा ने कृषि भवन सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए उक्त निर्देश दिया। डीएम ने बताया कि 209 पैक्सों के चुनाव की अधिसूचना जारी की गई है। इसके बाद और 8 पैक्सों में चुनाव कराने के लिए अगले दो से तीन दिनों में अधिसूचना जारी की जा सकती है। वहीं जिला स्तर पर निगरानी को 14 कोषांगों का गठन किया गया है। प्रत्येक कोषांग में प्रभारी पदाधिकारी, वरीय पदाधिकारी तथा कर्मियों की तैनाती की गई हैं। प्रत्येक कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी को अपने-अपने दायित्वों के बारे में सही जानकारी रखने तथा उसकी समुचित तैयारी ससमय करने का निर्देश भी दिया। उन्होंने पैक्स चुनाव को ध्यान में रखते हुए सभी अफसरों को गंभीरता से लेने के साथ एलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया। इस कार्य में लापरवाही करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी। जिले के 13 पैक्सों में इस बार डीसीओ ने बताया क 13 में से 6 पैक्सों के चुनाव का कार्यकाल अगले वर्ष समाप्त हो रहा है। वहीं 5 पैक्सों में चुनाव की राशि जमा नहीं करने समेत अन्य कारणों से इस समय चुनाव नहीं होगा।

    इन कोषांगों का गठन
    कार्मिक सह मतगणना कोषांग, वाहन, विधि व्यवस्था सह संचार, सामग्री सह मतपेटिका, प्रशिक्षण, निर्वाचन व्यय अनुश्रवण, मतपत्र, मीडिया, आदर्श आचार संहिता, बेसिक मिनिमम फैसिलिटी, प्रेक्षक, बज्रगृह, डिजिटल कैमरा व हेल्पलाइन कोषांग शामिल है।

    Ads

    Bottom ads