Add

  • BREAKING NEWS

    प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के जन्मदिन पर किया गया पौधरोपण

    प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के जन्मदिन पर युवा राजद के द्वारा रमना मैदान में पौधरोपण किया गया। संचालन जीतू चंद्रवंशी ने की। शुभांरभ विधान पार्षद राधाचरण(सेठजी) ने किया। संबाेधित करते कहा कि तेजस्वी यादव अपने जन्मदिन पर पौधे लगाने का अवसर देकर पुरे प्रदेश को पर्यावरण की सुरक्षा करने का काम किया है। प्रदेश महासचिव मनोज सिंह ने कहा कि जब तक पर्यावरण की सुरक्षा नहीं की जाएगी तब तक प्रदुषण मुक्त समाज नहीं हो सकता है। जिलाध्यक्ष अरूण यादव ने कहा की पेड़ है तो जीवन है। मौके पर बीरबल यादव, नुरूल हक राइन, महफूज आलम, शमीम अहमद, सभा यादव, राज गौरव टाइगर, भीम यादव, ज्ञानचंद कुशवाहा, सियाराम राय, श्याम बाबू सिंह सहित कई लोग थे। इधर राजद आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव सह प्रदेश प्रवक्ता राज गौरव टाइगर ने प्रकोष्ठ के सभी साथियों के साथ मिलकर पौधरोपण किया। मौके पर सभी सदस्यांे को मिठाई खिलाया। संबोधित करते राज गौरव ने कहा कि तेजस्वी हम सभी के लिए प्रेरणा के श्रोत है, वही जिला परिषद सदस्य धनंजय यादव ने कहा कि आज बेहद खुशी का दिन है और इसी खुशी में हमलोग पौधराेपण कर रहे है। इस अवसर पर कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

    Ads

    Bottom ads