Add

  • BREAKING NEWS

    आज आ सकता है प्री-पीएचडी का रिजल्ट, कॉपियों का मूल्यांकन पूरा

    वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय की प्री-पीएचडी परीक्षा का रिजल्ट रविवार को देर शाम तक प्रकाशित हो सकता है। वाइस चांसलर प्रो. देवी प्रसाद तिवारी ने बताया कि प्री-पीएचडी की कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य पूरा हो चुका है। प्री-पीएचडी की परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियोें को घबराने की जरूरत नहीं है। रिजल्ट का फाइनल कॉपी भी तैयारी हो चुका है। अब सिर्फ घोषणा करना बाकी है। कॉपियों के मूल्यांकन में पूरी पादर्शिता बरती गयी है। उन्होंने बताया कि दीपावली व छठ पूजा की छुट्‌टी के पहले ही पेपर वन के कॉपियों का मूल्यांकन किया जा चुका था। छुट़्टी के दिनों में पेपर-टू के कॉपियों का मूल्यांकन किया गया। गौरतलब हो कि 12 अक्टूबर को जैन कॉलेज, महाराजा कॉलेज, एसबी कॉलेज, जगजीवन कॉलेज व महिला कॉलेज में परीक्षा का संचालन किया गया था। पहले चरण की परीक्षा 11 से 12 बजे व दूसरे चरण की परीक्षा 1:30 से 3:30 बजे तक हुई थी। रिचर्स व लैग्वेंज एप्टीच्यूट, लॉजिकल रिजनिंग, न्येमिरिकल एबलिटी, डाटा, इनवर्मेंट एडं पॉल्यूशन तथा कम्प्यूटर एंड साइंस के सवाल प्रश्न पूछे गये थे। वहीं दूसरे चरण में विषय से संबंधित प्रश्न पूछे गये थे। कदाचार को लेकर तीन परीक्षार्थियों को जगजीवन कॉलेज से निष्कासित भी किया गया था।

    महिला कॉलेज के गेट खुलने का इंतजार करतीं छात्राएं।

    उच्च शिक्षा विभाग के निदेशक ने कुलसचिव को किया तलब
    विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमित्ता पर लगाम लगने का नाम ही नहीं ले रहा है। करोड़ों रुपये का चपत लगाने वाले दोषी अधिकारी व कर्मचारी खुले आम घूम रहे है। प्रबंधन मौन है। उच्च शिक्षा विभाग की निदेशक रेखा कुमारी ने दोषी पदाधिकारियों पर कार्रवाई के लिए कुलसचिव कोे तलब किया है। पूर्व सिनेटर अजय कुमार तिवारी मुनमुन ने बताया कि करोड़ों रुपये की अग्रिम राशि का सामंजन नहीं किया गया है। मुनमुन ने पिछले दिनों वीर कुंवर सिंह विवि में करोड़ों रूपये के वित्तीय अनियमित्ता के मामले की तरफ राजभवन व सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया था। विश्वविद्यालय में विगत कई वर्ष पूर्व पदाधिकारी व कर्मचारी को अग्रिम राशि का भुगतान किया गया। परन्तु आज तक उसका सामंजन नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि एजी की रिपोर्ट को भी विश्वविद्यालय दरकिनार कर रहा है। दोषी अधिकारी व कर्मचारी को सेवानिवृत के समय नो-डियूज का सर्टिफिकेट दे दिया जा रहा है। आज पीजी के कई विभागों को विकास के लिए राशि दी जा रही है। साथ ही महाविद्यालयों में भी आउटसोर्सिंग के नाम पर राशि का भुगतान किया गया है। जिसका नो-डियूज सर्टिफिकेट नहीं लिया जा रहा है।

    15 नवंबर तक भरा जाएगा एमसीए सेमेस्टर टू का फॉर्म
    वीर कुंवर सिंह विश्वविद्याल य के परीक्षा विभाग ने एमसीए सेमेस्टर टू सत्र 2018-21 के परीक्षा फार्म भरने की तिथि प्रकाशित कर दिया है। बिना विलंब शुल्क के 13 नवंबर तक विद्यार्थी फार्म भर सकते है। परीक्षा नियंत्रक डॉ लतिका वर्मा ने बताया कि 14 नवंबर को फार्म विश्वविद्यालय में जमा किया जाएगा। 200 रूपये विलंब शुल्क के साथ 14 व 15 नवंबर को विद्यार्थी फार्म भर सकते है। विलंब शुल्क के साथ जमा किया गया फार्म परीक्षा विभाग में 16 नवंबर तक लिया जाएगा। परीक्षा फॉर्म जारी होने की सूचना आने के बाद से विवि के छात्र-छात्राओं में हर्ष का माहौल है।

    शिकायत निवारण सेल ने निपटाए कई मामले

    वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में शिकायत निवारण कोषांग सेल की बैठक में कई लंबित कार्यों को निपटाया गया। प्राॅक्टर डॉ शिवपरसन सिंह ने बताया कि ईश्वर दयाल भागवत प्रसाद कॉलेज गढ़नोखा, महाराणा प्रताप कॉलेज मोहनियां कैमूर, बद्री नारायण कॉलेज रोहतास व बिहार कॉलेज ऑफ एजुकेशन गीघा सहित अन्य कॉलेज के विवादों को निपाटा गया। उन्होंने बताया कि अधिकांश मामलें प्राचार्य की नियुक्ति से संबंधित थे।

    बंद की पहले से सूचना नहीं होने से परेशान हुईं कॉलेज की छात्राएं

    अयोध्या में श्रीराम के मंदिर बनने के सुप्रीम फैसले का असर शिक्षा संस्थानों पर भी पड़ा। प्रशासनिक आदेश के बाद महिला कॉलेज बंद रहने से छात्राओं को परेशानी हुई। वजह कॉलेज बंद था। देर से सूचना प्रसारित होने के कारण अधिकांश छात्राओं को मालूम नहीं था कि कॉलेज बंद है। इस कारण वे गेट खुलने का काफी देर तक इंतजार करती रहीं। बाद में बंदी के बारे में मालूम होने पर वे लौटीं। इस दौरान छात्राओं ने बताया कि घर से कॉलेज के लिए निकलने पर थोड़ी सी हिचक हो रही थी कि कॉलेज बंद होगा। यहां आकर वहीं हुआ।

    Ads

    Bottom ads