Add

  • BREAKING NEWS

    कुशल युवा कार्यक्रम के तहत शनिवार को विद्यार्थी कोचिंग डुमरिया मोड़ इमामगंज में लोक कला विकास मंच के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया


    इमामगंज, कुशल युवा कार्यक्रम के तहत शनिवार को विद्यार्थी कोचिंग डुमरिया मोड़ इमामगंज में लोक कला विकास मंच के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का लाभ पहुंचाने के लिये कोचिंग के छात्र छात्राओं को कुशल युवा कार्यक्रम की जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में इंटर कॉमर्स में पढ़ने वाले लगभग 70 बच्चों को कुशल युवा कार्यक्रम मैं नामांकन लेने के फायदे बताए गए, वहीं नामांकन की प्रक्रिया पर विस्तृत चर्चा की गई। 

    लोक कला विकास मंच के सचिव सुमन कुमार ने बताया कि लोक कला विकास मंच की तरफ से बिहार सरकार के महत्वाकांक्षी योजना कुशल युवा कार्यक्रम के बारे में भी इन बच्चों को जानकारी दिया गया, जिससे यह बच्चे कुशल युवा कार्यक्रम मैं नामांकन ले सके। 

    इस कार्यक्रम में विद्यार्थी कोचिंग डुमरिया मोड़ इमामगंज के संचालक का सहयोग भी काफी रहा, जिन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करने का कार्य किया। कार्यक्रम में लोक कला विकास मंच प्रशिक्षण केंद्र से मोहम्मद शारिक ने भाग लेकर बच्चों के बीच कार्यक्रम के बारे में विस्तृत चर्चा की।

    a

    Ads

    Bottom ads