Add

  • BREAKING NEWS

    इमामगंज में कुशल युवा कार्यक्रम हेतु जागरूकता अभियान - 75 बच्चों ने भरा आवेदन


    इमामगंज, आज शनिवार को इमामगंज बाजार के डुमरिया मोड़ पर सुबह-सुबह काफी लोगों का भीड़ दिख रहा था। सैकड़ों की संख्या में कोचिंग जाने वाले छात्र-छात्रा के अलावे यात्री इकट्ठे थे, बीच में कुशल युवा कार्यक्रम का कनोपी दिख रहा था। सारे लोग जानकारी प्राप्त करने के लिए उत्सुक दिख रहे थे। इमामगंज में पहली बार कुशल युवा कार्यक्रम हेतु कनोपी लगाकर लोगों को जानकारी दी जा रही थी। लोक कला विकास मंच द्वारा आयोजित इस प्रकार के जागरूकता अभियान इमामगंज के लिए एक नया प्रयोग था। लोग बढ़-चढ़कर केवाईपी के प्रति उत्सुकता दिखा रहे थे बच्चे जहां अपने लिए फॉर्म ले रहे थे वही यात्री भी अपने बच्चों, भाई या बहन के लिए फॉर्म प्राप्त करने हेतु स्टॉल पर पहुंच रहे थे।


    लोक कला विकास मंच के सदस्य एमडी वसीम, हिमांशु कुमार एवं राजीव कुमार सभी का अभिवादन कर लोगों को केवाईपी के बारे में जानकारी दे रहे थे। साथ ही साथ उनको फॉर्म भरने में मदद भी कर रहे थे। मोहम्मद शारिक, प्रिंस कुमार, रुस्तमा खातून, सोनम कुमारी स्थानीय कोचिंग में बच्चों को इस कार्यक्रम के प्रति जागरूक करने में लगे हुए थे।


    विदित हो कि लोक कला विकास मंच पूर्व से ही विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों के बीच कुशल युवा कार्यक्रम की जानकारी पहुंचाती रहती है। आज सुबह 7:00 बजे इमामगंज के डुमरिया मोड़ पर ऐसा लग रहा था कि सुबह लोग चाय की चुस्की के साथ साथ अपने बच्चों के कौशल विकास पर चर्चा कर उनका कैरियर संभालने में लगे हुए हैं।
    https://play.google.com/store/apps/details?id=com.gayanexpress.aarahapps

    लोक कला विकास मंच के सचिव सुमन कुमार ने बताया कि आज के कार्यक्रम से लगभग एक हजार से अधिक लोगों ने कुशल युवा कार्यक्रम की जानकारी ली। वहीं 270 लोगों ने या तो अपने लिए या अपने बच्चों के लिए कुशल युवा कार्यक्रम हेतु आवेदन फॉर्म प्राप्त किया वहीं 75 बच्चों ने अपना आवेदन फॉर्म भरकर स्टॉल पर जमा भी करवाए हैं जिन्हें रविवार को ऑनलाइन करने हेतु केंद्र पर बुलाया गया है।

     GAYA EXPRESS on google play

    गया एक्सप्रेस का मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
    https://play.google.com/store/apps/details?id=com.gayanexpress.aarahapps


    Ads

    Bottom ads