Add

  • BREAKING NEWS

    डेल्हा गया के BIIT में कुशल युवा कार्यक्रम, स्वयं सहायता भत्ता एवं स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए डेमो क्लास का आयोजन


    गया, जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र गया के असिस्टेंट मैनेजर रमेश कुमार रमन एवं कैसर सर के द्वारा शुक्रवार को डेल्हा गया के BIIT में कुशल युवा कार्यक्रम, स्वयं सहायता भत्ता एवं स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए डेमो क्लास का आयोजन किया गया। इस कैंप में BIIT के छात्र-छात्राओं को बिहार सरकार द्वारा संचालित कुशल युवा कार्यक्रम, स्वयं सहायता भत्ता एवं स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।


    असिस्टेंट मैनेजर रमेश कुमार रमन ने छात्रों को इन तीनों योजनाओं से होने वाले फायदा को बताया। उन्होंने बताया कि छात्र-छात्रा स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के माध्यम से जहां आगे का पढ़ाई कर सकते हैं, वही कुशल युवा कार्यक्रम के में अपना पर्सनालिटी डेवलपमेंट, भाषा कौशल एवं इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
    https://play.google.com/store/apps/details?id=com.gayanexpress.aarahapps

    Ads

    Bottom ads