असिस्टेंट मैनेजर रमेश कुमार रमन के द्वारा शुक्रवार को गया के जिला स्कूल में कुशल युवा कार्यक्रम, स्वयं सहायता भत्ता एवं स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए कैंप का आयोजन
गया, जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र गया के असिस्टेंट मैनेजर रमेश कुमार रमन के द्वारा शुक्रवार को गया के जिला स्कूल में कुशल युवा कार्यक्रम, स्वयं सहायता भत्ता एवं स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए मोबलाइजेशन कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में जिला स्कूल के छात्र-छात्राओं को बिहार सरकार द्वारा संचालित कुशल युवा कार्यक्रम, स्वयं सहायता भत्ता एवं स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
असिस्टेंट मैनेजर रमेश कुमार रमन ने छात्रों को इन तीनों योजनाओं से होने वाले फायदा को बताया। उन्होंने बताया कि छात्र-छात्रा स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के माध्यम से जहां आगे का पढ़ाई कर सकते हैं, वही कुशल युवा कार्यक्रम के में अपना पर्सनालिटी डेवलपमेंट, भाषा कौशल एवं इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


