Add

  • BREAKING NEWS

    ईमामगंज के गांधी मैदान में चलाया गया स्वच्छता अभियान

    ईमामगंज प्रखण्ड के गांधी मैदान को खेलने एवं सुबह-शाम टहलने लायक बनाने तथा मैदान को सुंदर स्वच्छ बनाने के लिए रविवार से दो दिवसीय स्वच्छता अभियान स्थानीय समाजसेवी युवाओं के द्वारा दो दिवसीय स्वच्छ भारत अभियान के तहत गांधी मैदान में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

    समाजसेवी शिक्षक बलिंद्र सिंह ने बताया कि गांधी मैदान के चारो तरफ काफी गन्दगी का अंबार लगा हुआ था, जहां चाह कर भी बच्चे खेल नही सकते थे और बैठना तो दूर की बात है कोई सुबह शाम टहल भी नही सकता था। इसे देखते हुए स्वच्छता अभियान चला कर साफ-सफाई किया गया। ज्ञात हो कि यह मैदान ईमामगंज प्रखण्ड मुख्यालय के बभन्डीह पंचायत के मुख्य बाजार में एक मात्र ऐसा स्थान है जहां सरकारी या गैरसरकारी किसी भी प्रकार का कार्यक्रम किया जाता है। यह एक मात्र ऐसा मैदान है जहां बच्चे खेल सकते है या बच्चे-युवा-वृद्ध सभी सुबह-शाम टहल सकते है अथवा बैठ सकते है। पिछले लगभग एक वर्ष से प्रशासन द्वारा सड़क को जाम से निजात दिलाने हेतु फुटपाथी सब्जी विक्रेताओं को अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत मुख्य सड़क से हटाया गया था उसके बाद से सभी सब्जी विक्रेता इसी मैदान के किनारे सब्जी मंडी लगा रहे है जिससे यह मैदान काफी गन्दगीयुक्त रहने लगा है। जबकि अक्सर यहां नेता और सरकारी पदाधिकारी आते रहते है परंतु इस तरफ किसी ने भी ध्यान देने की जहमत नहीं उठाई थी।

    युवा समाजसेवी कुन्दन सिंह ने बताया कि दो दिवसिय स्वच्छता अभियान के तहत गांधी मैदान की साफ-सफाई के बाद दूसरे चरण में इस मैदान के चारो तरफ वृक्षा रोपण का कार्यक्रम चलाया जाएगा, जिससे इस मैदान को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके। इस मौके पर शिक्षक बलिंद्र सिंह, शैलेश सिंह, पंकज पासवान, राजेश यादव, कुन्दन सिंह, भोला सिंह, कुमार विकाश कश्यप, बबलू सिंह, सुजीत सिंह आदि मौजूद थे।

    Ads

    Bottom ads