Add

  • BREAKING NEWS

    मोदी आज बैंकॉक में आसियान-इंडिया समिट में शामिल होंगे

    बैंकॉक. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन दिवसीय दौरे पर थाईलैंड पहुंचे। वे यहां रविवार को आसियान-इंडिया समिट में शामिल होंगे। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, आसियान समिट में आने के लिए मोदी को थाईलैंड के प्रधानमंत्री प्रयुत चान-ओ-चा ने न्योता दिया है। इसके बाद वे ईस्ट एशिया और क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक साझेदारी (आरसीईपी) समिट में हिस्सा लेंगे। यह प्रधानमंत्री मोदी की सातवीं आसियान-इंडिया समिट और छठवीं ईस्ट एशिया समिट होगी।

    विदेश मंत्रालय के मुताबिक, मोदी के इस दौरे का उद्देश्य भारत और आसियान देशों के बीच संबंधों को और मजबूती देना है। इस दौरान कई समझौते होंगे। इनमें आसियान देशों के विद्यार्थियों को भारत के आईआईटी संस्थानों में 1 हजार पीएचडी स्कॉलरशिप देने का प्रस्ताव भी है।

    पिछले साल जनवरी में 10 आसियान नेताओं ने शिरकत की थी
    पिछले साल जनवरी में भारत ने इंडो-आसियान समिट की 25वीं वर्षगांठ की मेजबानी की थी, जिसमें 10 आसियान नेताओं ने शिरकत की थी। इस दौरान भारत ने यह घोषणा की थी कि वह आसियान-इंडिया स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप की सतत मजबूती के लिए काम करता रहेगा।

    शनिवार को‘स्वस्दी पीएम मोदी' कार्यक्रम में भारतीय समुदाय को संबोधित किया

    शनिवार को बैंकॉक के निमिबुत्र स्टेडियम में मोदी ने ‘स्वस्दी पीएम मोदी' कार्यक्रम में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि थाईलैंड के कण-कण और जन-जन में अपनापन नजर आता है। ये रिश्ते दिल, आत्म, आस्था और अध्यात्म के हैं। भारत का नाम पौराणिक काल के जम्बूद्वीप से जुड़ा है। वहीं थाईलैंड स्वर्णभूमि का हिस्सा था। भगवान राम की मर्यादा और बुद्ध की करुणा हमारी साझी विरासत है। नॉर्थ-ईस्ट इंडिया एशिया का गेटवे बनरहा है, भारत-म्यांमार-थाईलैंड हाईवे शुरू होने से कारोबार बढ़ेगा।

    DBApp



    आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।


    from Dainik Bhaskar /national/news/narendra-modi-attend-asean-summit-in-bangkok-news-and-updates-01678049.html

    Ads

    Bottom ads