Add

  • BREAKING NEWS

    महापर्व छठ उगते सूर्य को अर्घ् के साथ पूरा हुआ

    इमामगंज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न छठ घाट पर भगवान भास्कर की आराधना का चार दिवसीय महापर्व छठ के चौथे दिन व्रत करने वालों ने रविवार को सुबह उगते सूर्य को अर्घ्‍य दिया। इस दौरान महिला पुरषो बच्चों सभी लोगों काफी संख्या में भिड़ं  छठ घाटो पर देखी गयी। सभी छठ घाटों पर ईमामगंज पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा जिला पुलिस और सीआरपीएफ के साथ घूम घूम कर सभी घाटों का जायजा लिया। ताकी कही से किसी भी छठ व्रती को किसी प्रकार की परेशानी न हो। भगवान भास्कर की आराधना का चार दिवसीय महापर्व छठ उगते सूरज को अर्घ्य देने के साथ पूरा हुआ।
    इससे पहले दूसरे दिन दिन भर व्रत करने वालों ने निर्जला उपवास रखने के बाद खरना में रोटी एवं खीर का भोग लगाया और पूजा-अर्चना की। नहाय-खाय के साथ शुरू हुए लोक आस्था के इस पर्व पर दूसरे दिन व्रत करने वालों ने दिनभर निर्जला उपवास रखने के बाद खरना में रोटी एवं खीर का भोग लगाया और पूजा-अर्चना की। रविवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्‍य देने के बाद पारण के साथ यह पिछले चार दिनों से चला आ रहा यह व्रत पूरा हो गया।

    Ads

    Bottom ads