Add

  • BREAKING NEWS

    आलम कोचिंग इमामगंज में कुशल युवा कार्यक्रम के तहत लोक कला विकास मंच के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया


    इमामगंज, कुशल युवा कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को आलम कोचिंग इमामगंज में लोक कला विकास मंच के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का लाभ पहुंचाने के लिये कोचिंग के छात्र छात्राओं को कुशल युवा कार्यक्रम की जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में इंटर में पढ़ने वाले लगभग 150 बच्चों को कुशल युवा कार्यक्रम मैं नामांकन लेने के फायदे बताए गए, वहीं नामांकन की प्रक्रिया पर विस्तृत चर्चा की गई। 
    लोक कला विकास मंच के सचिव सुमन कुमार ने बताया कि लोक कला विकास मंच की तरफ से बिहार सरकार के महत्वाकांक्षी योजना कुशल युवा कार्यक्रम के बारे में भी इन बच्चों को जानकारी दिया गया, जिससे यह बच्चे कुशल युवा कार्यक्रम मैं नामांकन ले सके। 


    इस कार्यक्रम मैं आलम कोचिंग के संचालक आलम सर का सहयोग भी काफी रहा, जिन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करने का कार्य किया। कार्यक्रम में लोक कला विकास मंच प्रशिक्षण केंद्र से मोहम्मद शारिक ने भाग लेकर बच्चों के बीच कार्यक्रम के बारे में विस्तृत चर्चा की।


    Ads

    Bottom ads