अखिलेश कॉमर्स टिटोरियल इमामगंज में लोक कला विकास मंच के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया
इमामगंज, कुशल युवा कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को अखिलेश कॉमर्स टिटोरियल इमामगंज में लोक कला विकास मंच के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का लाभ पहुंचाने के लिये कोचिंग के छात्र छात्राओं को कुशल युवा कार्यक्रम की जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में इंटर कॉमर्स में पढ़ने वाले लगभग 100 बच्चों को कुशल युवा कार्यक्रम मैं नामांकन लेने के फायदे बताए गए, वहीं नामांकन की प्रक्रिया पर विस्तृत चर्चा की गई।
लोक कला विकास मंच के सचिव सुमन कुमार ने बताया कि लोक कला विकास मंच की तरफ से बिहार सरकार के महत्वाकांक्षी योजना कुशल युवा कार्यक्रम के बारे में भी इन बच्चों को जानकारी दिया गया, जिससे यह बच्चे कुशल युवा कार्यक्रम मैं नामांकन ले सके।



