शेरघाटी के नई बाजार स्थित उत्सव मैरिज हॉल में शुक्रवार को हुआ नगर अध्यक्ष का चुनाव
शेरघाटी के नई बाजार स्थिति उत्सव मैरिज हॉल में गुरुवार को चुनाव प्रभारी अमरेश कुमार के देखरेख में नगर अध्यक्ष शेरघाटी का विधिवत लोकतांत्रिक तरीके से नामांकन किया गया। जिला अध्यक्ष के मार्ग निर्देशन में जिला उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश उर्फ पिंटू सिंह के देखरेख में शेरघाटी में अशोक सिंह वार्ड पार्षद ने अपना पर्चा भरा कोई अन्य पर्चा दाखिल नहीं होने की स्थिति में अशोक सिंह का चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है। इस घोषणा के बाद भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने श्री सिंह को नगर अध्यक्ष के रूप में सर्वसम्मति से सहमति बना लिया है। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता पप्पू अग्रवाल पशुपति नाथ पाठक सुशील कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।