एकमा में आयोजित देवी जागरण में झूमते रहे श्रद्धालु
सिटी रिपोर्टर|एकमा
प्रखंड के कटेया पंचायत के केसरी मठिया स्थित पूर्व विधायक स्वर्गीय रामबहादूर राय के आवासीय परिसर में देवी जागरण का आयोजन किया गया। दिवंगत विधायक के पत्ती स्व. मीना देवी के स्मृति में शुक्रवार की रात आयोजित देवी जागरण में मोतिहारी से आये महाकाल भोंजा ग्रुप ने भव्य झांकी और गायन की प्रस्तुती दी। जागरण स्टार उमेश निर्मल,गायिका रोमा राज की प्रस्तुती से पूरी रात लोग झूमते रहे। पूर्व मुखिया रामपुकार राय की देखरेख में आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान ही झांकी की भी प्रस्तुति की गई। झांकी देख स्थानीय लोगों ने कलाकारों की खूब तारीफ की। साथ ही कहा कि इस तरह का कार्यक्रम कभी कभी ही देखने को मिलता है। मौके पर श्रीभगवान राय,कृतलाल राय,सचिन,धूमन,राहुल ने सहयोग दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NxemYN
via IFTTT