
गड़हनी थाना क्षेत्र के आरा-अरवल मार्ग पर खरैचा गांव के समीप सड़क पर एक खड़ी ट्रक में सीमेंट लोडेड ओवर लोड ट्रक ने ओभर टेक करने के चक्कर मे सड़क खड़ी ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ट्रक के जोरदार टक्कर से ट्रक के पचखचे उड़ गए। ट्रक की टक्कर की आवाज सुन आसपास के ग्रामीण जुट गए। सीमेंट लोडेड ट्रक औरंगाबाद से आरा-अरवल मार्ग से आरा होते हुए मोतिहारी जा रही थी। घटना की सूचना पाकर पहुंची गड़हनी पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर जब्त कर ली है। ट्रक के चालक और खलासी गाड़ी छोड़ कर फरार हो गए। वहीं घटना के बारे में प्रत्यक्ष दर्शियों का कहना है कि ट्रक की टक्कर में खलासी का पैर टूट गया है। अन्य ट्रक के चालक और खलासी की मदद से इलाज के लिए आरा ले जाया गया है । लेकिन पुलिस किसी को कोई हताहत की घटना बताने से इनकार कर रही है । ट्रक की टक्कर से आरा अरवल मार्ग पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई।
मारपीट की घटना में महिला समेत 4 लोग हुए जख्मी
जगदीशपुर। तीयर थाना क्षेत्र के गंगाजल डिहरी गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। इसमें एक महिला समेत 4 लोग जख्मी हो गये। जख्मियों में श्रीभगवान यादव की प|ी सुगामनी देवी, पुत्र लालबाबु यादव, रामबाबु कुमार व श्यामबाबु यादव का इलाज बिहिया स्थित सीएचसी में कराया गया। पुलिस मारपीट केे कारणों का पता लगा मामले की छानबीन कर रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2qzJxd0
via
IFTTT