Add

  • BREAKING NEWS

    पटना | गंगा-जमुनी संस्कृति और भाईचारे की अनूठी मिसाल पेश

    शशिभूषण | शनिवार को शहर वैसे ही जगा, जैसे रोज जागता है। गतिविधियां वैसे ही चलीं जैसे आम दिनों में चलती हैं। हर इलाके के बाजार समय से खुले। सड़कों पर थोड़ा ट्रैफिक कम था तो उसकी मूल वजह थी स्कूल-कॉलेज और सचिवालय में अवकाश। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद न तो कहीं बहस और न ही कहीं जश्न मना। शहर ने ही नहीं, सूबे ने भाईचारे की मिसाल पेश की। अदालत के फैसले का सबने स्वागत किया। कई इलाकों में लोगों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कर गंगा-जमुनी संस्कृति का खुलेआम मुजाहिरा किया। खानकाहों में उर्स हुआ। लोगों ने मजे से शिरकत की। इन सबके बीच प्रशासन भी बेहद सतर्क दिखा। हर संवेदनशील इलाके में पुलिस और मजिस्ट्रेट तैनात थे। फ्लैग मार्च भी किया। सतर्कता आगे भी जारी रहेगी।



    Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


    from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WXbEin
    via IFTTT

    Ads

    Bottom ads