स्काॅर्पियो-टेम्पो की टक्कर में 3 महिलाओं समेत 7 की मौत
बेतिया. मझौलिया थाना के एनएच 727 पर जौकटिया के पास शनिवार की शाम ओवरटेक के दौरान स्कॉर्पियो और टेम्पो के बीच आमने-सामने की टक्कर में टेम्पो पर सवार पांच लोगों की मौत घटनास्थल पर हो गई जबकि दो ने अस्पताल जाने के क्रम में दम तोड़ दिया। एक छह वर्षीय बच्चे की हालत नाजुक है।
बताया जाता है कि पूर्वी चंपारण के हरिसिद्धि थाना क्षेत्र के तीन परिवार के लोग टेम्पो से बेतिया आ रहे थे। इधर, बेतिया से एक स्काॅर्पियो तेज गति में ओवरटेक कर रही था। इसी दौरान दोनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेम्पो के परखचे उड़ गए। स्कॉर्पियो चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। मृतकों में हरसिद्धि के जोगिया वार्ड-4 के जलेशर मांझी, उनकी पत्नी यशोदा, 4 वर्षीय पुत्र शिवकुमार, गणेश मांझी, उनकी पत्नी मुन्नी, पहाड़पुर के सुरेश मांझी की पत्नी बेदामी व पुत्री सोनी शामिल हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2rpynaV
via IFTTT