बांकेबाजार प्रखंड के पैक्स चुनाव में नामांकन के पहले दिन 21 ने भरे परचे
बांकेबाजार प्रखंड के पैक्स चुनाव 2019 के चौथे चरण में संपन्न होने वाले चुनाव के लिए पहले दिन सोमवार को पांच अध्यक्ष पद एवं 16 प्रबंधन कार्यसमिति सदस्य का नामांकन प्रक्रिया पूरी की गई।
इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी सोनू कुमार ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि पैक्स चुनाव 2019 हेतु सोमवार को नामांकन तिथि के पहले दिन पननिया पंचायत से पैक्स अध्यक्ष पद के लिए एक उम्मीदवार रण विजय प्रसाद एवं दस कार्य समिति सदस्य, लुटुआ पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए शंभू यादव एवं पांच सदस्य, बरहेता पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए रघुनाथ यादव एवं एक सदस्य, बिहरगाई पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए हरेंद्र तथा रौशनगंज पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए राकेश रंजन सिंह एवं पांच सदस्यों ने अपना नामांकन कराया है। नामांकन के लिए सुबह से प्रखंड कार्यालय भारी भीड़ देखी गई। पैक्स चुनाव के लिए नामांकन करने वाले उम्मीदवार अपने-अपने समर्थकों के साथ कार्यालय परिसर में जाते दिखे।
